*Tum log safed libas pahna karo kyunki ye sabse behtarin libas hai*
*Tum log safed libas pahna karo kyunki ye sabse behtarin libas hai*
समुरा रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत है की रसूल-अल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया तुम लोग सफेद लिबास पहना करो, अपने ज़िंदा लोगो को भी सफेद लिबास पहनाओ और मुर्दों को भी इसमें (सफेद कपड़े में) कफ़न दो , क्यूंकी ये सब लिबासो में बेहतरीन लिबास है
*सुनन नसाई, जिल्द 3,1624-सही*
*bhagwa rang) ke kapde kuffar ke kapdon mein se hain tum innhein mat pehno*
रसूल-अल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने मर्दो को जाफ़रानी (saffron, भगवा) रंग (के कपड़े) इस्तेमाल करने से माना फरमाया है
सही बुखारी, जिल्द 7, 5846
अब्दुल्लाह बिन अम्र रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत हैं रसूल-अल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने मेरे उपर जाफ़रानी रंग (saffron , भगवा रंग ) के दो कपड़े देखें तो फरमाने लगे ये कुफ़्फ़ार के कपड़ों में से हैं तुम इन्हें मत पहनो
सही मुस्लिम, जिल्द 5, 5436
अब्दुल्लाह बिन अम्र रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत हैं रसूल-अल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने मेरे उपर जाफ़रान ((saffron ,भगवा रंग) में रंगे हुए दो कपड़े देखें तो फरमाया तुम्हारी माँ ने तुम्हे ऐसा हुकुम दिया है , मैने कहा इन को धो देता हूँ , आप सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया इन को जला दो
सही मुस्लिम, जिल्द 5, 5434
*Allah subhanhu khubusurat hai aur khubsurti ko pasand karta hai*
अब्दुल्लाह बिन मसूद रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत है की रसूल-अल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया वो शख्स जन्नत में नही जाएगा जिसके दिल में ज़र्रे के बराबर भी गुरूर या घमंड होगा , एक शख्स बोला हर एक आदमी चाहता है की उसके कपड़े अच्छे हो और उसके जुते अच्छे हो (तो क्या ये भी गुरूर में है ) आप सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया अल्लाह सुबहानहु खूबसूरत है और खूबसूरती को पसंद करता है, गुरूर या घमंड ये है की इंसान हक़ को नाहक़ बता दे और लोगो को हक़ीर समझे
सही मुस्लिम, जिल्द 1, # 265
अम्र बिन शूएब रदी अल्लाहू अन्हु अपने वालिद से और वो उनके दादा से रिवायत करते हैं की रसूल-अल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया अल्लाह सुबहानहु अपने बंदे पर अपनी नैमत का इज़हार पसंद करता है ( यानी अल्लाह सुबहानहु की तरफ से कोई नैमत अता की गयी हो तो उसको छुपाना नही चाहिए )
जामिया तिरमिज़ी, जिल्द 2, 723-सही
Comments
Post a Comment