*Hadees:- us ghar ke qareeb bhi nahi aayega shaitan jis ghr me Surah baqra ki aakhri 2 ayate 3 rat padhi jaye.*
➡ *Hadees:- us ghar ke qareeb bhi nahi aayega shaitan jis ghr me Surah baqra ki aakhri 2 ayate 3 rat padhi jaye.*
--------------------------------------------------
👉Rasoolallah sallalahu-alaihiwasalam ne farmaya jis ghr me 2 ayate ( Surah baqra ki aakhri 2 ayat) teen rat padhi jaye us ghr ke qareeb bhi shaitan nhi aayega.
📚 [Tirmizi:- 2882]
*Surah baqra ki aakhri 2 ayate*
--------------------------------------------------
👈 *آمَنَ الرَّسُولُ بِمَا أُنْزِلَ إِلَيْهِ مِنْ رَبِّهِ وَالْمُؤْمِنُونَ كُلٌّ آمَنَ بِاللَّهِ وَمَلَائِكَتِهِ وَكُتُبِهِ وَرُسُلِهِ لَا نُفَرِّقُ بَيْنَ أَحَدٍ مِنْ رُسُلِهِ وَقَالُوا سَمِعْنَا وَأَطَعْنَا غُفْرَانَكَ رَبَّنَا وَإِلَيْكَ الْمَصِيرُ( )لَا يُكَلِّفُ اللَّهُ نَفْسًا إِلَّا وُسْعَهَا لَهَا مَا كَسَبَتْ وَعَلَيْهَا مَا اكْتَسَبَتْ رَبَّنَا لَا تُؤَاخِذْنَا إِنْ نَسِينَا أَوْ أَخْطَأْنَا رَبَّنَا وَلَا تَحْمِلْ عَلَيْنَا إِصْرًا كَمَا حَمَلْتَهُ عَلَى الَّذِينَ مِنْ قَبْلِنَا رَبَّنَا وَلَا تُحَمِّلْنَا مَا لَا طَاقَةَ لَنَا بِهِ وَاعْفُ عَنَّا وَاغْفِرْ لَنَا وَارْحَمْنَا أَنْتَ مَوْلَانَا فَانْصُرْنَا عَلَى الْقَوْمِ الْكَافِرِينَ*.
👉 *तर्जुमा:*
रसूल उस (किताब) पर ईमान लाये जो उनके रब की ओर से उन पर उतारा गया, और मोमीन भी उस पर ईमान लाये, सब अल्लाह पर, और उसके फरिश्तों पर, और उसकी किताबों पर, और उसके रसूलों पर ईमान लाये। (और कहते हैं) हम उसके रसूलों में से किसी में कुछ फर्क नहीं करते, और उनका कहना है हमने सुना और मान लिया, ऐ हमारे रब! हम तुझ ही से माफ़ी चाहते हैं और तेरी ही ओर (हम सब को) लौटकर जाना है। अल्लाह किसी शख़्स पर उसकी ताक़त से ज़्यादा बोझ नहीं डालता, उसे वही मिलेगा जो उसने कमाया है, और वह भुगतेगा (भी) वही जो उसने किया है- ऐ हमारे रब! अगर हमसे भूल चूक हो जाए तो हमारी पकड़ न कर, ऐ हमारे रब! हम पर ऐसा बोझ न डाल जैसा कि तूने हमसे पहले के लोगों पर डाला था, ऐ हमारे रब! हमसे वह बोझ न उठवा जिस की हममें ताक़त नहीं, और हमें माफ़ कर, और हमको बख़्स दे, और हम पर रहम कर, तुही हमारा मौला (काम बनाने वाला) है, काफ़िरों (इन्कारियों) पर हमारी मदद फरमा।" (क़ुरआन 2: 285-286).
Comments
Post a Comment