जिसने तावीज़ लटकाया उसने शिर्क किया

जिसने तावीज़ लटकाया उसने शिर्क किया

सैय्यिदिना उक़्बह बिन आमिर रज़ियल्लाहो ताला अन्ह से रिवायत है कि

एक जमात नबी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के पास आई आपने 9 अफराद से बैअत ले ली और एक से न ली

उन्होंने कहा ऐ अल्लाह के रसूल ! आपने 9 अफराद से बैअत ले ली और एक को तर्क कर दिया ?

आप सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम ने फरमाया इसने तावीज़ लटकाया हुआ है

उसने अपना हाथ दाखिल किया और तावीज़ काट दिया

फिर आप सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम ने उनसे बैअत ले ली और फरमाया

( मन् अल्लक़ा तमीमतन फक़द् अश्रक )

जिसने तावीज़ लटकाया उसने शिर्क किया ।

(मुस्नद अहमद, उर्दू तर्जुमा, जिल्द नम्बर 7 ( हफ्तुम ), सफा नम्बर 211 , हदीस नम्बर 17558)

तखरीज -क़ाला शुऐब अस्नादह क़वी

(अहादीसुल सहीहह, उर्दू तर्जुमा, जिल्द नम्बर 4 , हदीस नम्बर 3122)

Comments

Popular posts from this blog

*Waqt ki ye zroorat samjh Lo, Bin padhe ab guzara nahi.*

❌ *22 रजब के कुंडे क्या है*❓ ❌

*Rasoolullah ﷺ ya kisi Auliya ke waseele (unke sadqe)se dua mangna kaisa hai?*